कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने गुरुवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की जो धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।
चिदंबरम से मुलाकात के बाद आनंद शर्मा ने कहा, हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की, हम दृढ़ता से महसूस करते हैं कि उनके साथ जो किया जा रहा है वह अनुचित है। उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों का मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट न्याय करेगा।

सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं। गौरतलब है की दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने शिवकुमार को कोई राहत देने से इनकार कर दिया।
इस वक्त देश को मंदी से निकलने का रास्ता दिखा सकते हैं मनमोहन : चिदंबरम
ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नई दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमनथैया और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। यह मामला कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेन-देन के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ पिछले साल बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में आयकर विभाग द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App



