अब Coca Cola को खरीदूंगा ताकि……., Twitter खरीदने के बाद Elon Musk का Tweet

Summary :

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) इंक को खरीदने के बाद टेस्ला कंपनी के CEO एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) इंक को खरीदने के बाद टेस्ला के CEO एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एलन का हालिया ट्वीट इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने नए ट्वीट में कोका कोला (Coca Cola) को खरीदने की बात कही है।
मस्क ने ट्वीट किया अब मैं कोका- कोला खरीद रहा हूं जिससे उसमें कोकीन फिर डाली जा सके। टेस्ला सीईओ के इस ट्वीट को लोग अब तक लाखों की संख्या में लाइक और रीट्वीट कर चुके हैं।


हाल ही में ख़रीदा है Twitter

एलन मस्क (Elon Musk) ने मंगलवार को ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) इंक का मालिकाना हक हासिल किया है। उन्होंने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने का ऐलान किया है। एलन मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर 54.20 डॉलर प्रति शेयर में खरीदने का प्रस्ताव दिया था।
इस डील के इस साल में पूरा होते ही एलान के पास ट्विटर को पूरा कंट्रोल होगा और ट्विटर प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। एलन के पास जाते ही ट्विटर में कई तरह के बदलावों की सम्भावना है। अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं। 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी में ट्विटर खरीदने के एलन मस्क के प्रस्ताव का माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के कई शेयरधारकों ने विरोध किया था। 
बाद में मस्क ने खरीदारी की राशि को बढ़ाकर 46.5 अरब डॉलर कर दिया था। ट्विटर में विरोध बढ़ने के बाद मस्क ने कहा था कि वे यदि यह सौदा नहीं होता है तो वे खुले बाजार से शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे। मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदा है। इस कीमत पर भी यह मस्क के लिए फायदे का सौदा रहा है। ट्विटर के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 73.34 डॉलर प्रति यूनिट रहा है। इस हिसाब से मस्क की यह खरीदारी 19.14 डॉलर प्रति शेयर सस्ती रही है।

Desk Team