मोंट्रियल : भीषण आग की चपेट में आए कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में आज आपातकाल को बढ़ा दिया गया। हजारों दमकल कर्मी कई महीनों से यहां के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। इस स्थान पर आपातस्थिति की घोषणा सात जुलाई को हुई थी। उसके बाद से अब यह चौथी बार है, जब प्रांत में आपातकाल की अवधि को विस्तार दिया गया है।
इस आदेश के तहत दमकल संसाधनों को जुटाने और आग की चपेट में आ रहे आवासीय इलाकों से नागरिकों की अनिवार्य निकासी की अनुमति दी जाती है। ब्रिटिश कोलंबिया में यह जंगल की आग फैलने का अब तक का सबसे भीषण मामला है। इलाके में तापमान बहुत बढ़ा हुआ हैऔर बारिश की मात्रा आम तौर पर कम ही रहती है। इस स्थान से जिन 50 हजार लोगों को निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा, उनमें से अधिकतर लोग अपने घर लौट नहीं पाए हैं। 36,00 अन्य लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App


