विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समुदाय के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया दूतावास भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।
ब्रिटेन और यूरोप की नीतियों का महत्वपूर्ण
जयशंकर ने कहा, “बेलफास्ट हमारे लिए ब्रिटेन और यूरोप की नीतियों का एक महत्वपूर्ण मिलन स्थल है।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह क्षेत्र विशेष रूप से ब्रिटेन और यूरोपीय संघ दोनों तक पहुंच रखता है।
मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत
उन्होंने यह भी कहा कि भारत वर्तमान में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ दोनों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है और जल्द ही इन समझौतों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



