दक्षिण अमेरिका महादीप के उरुग्वे में कोरोना वायरस से पहली मौत की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मृतक पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी थे। वहीं उरुग्वे में वायरस से अब तक 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।राष्ट्रपति के सचिव अल्वारो डेलगाडो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उरुग्वे में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत की घोषणा करते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है।’’
उन्होंने मृतक का नाम रोडोल्फो गोंजालेज रिसोट्टो बताया। डेलगाडो ने बताया कि गोंजालेज रिसोट्टो कोरोना वायरस संक्रमकित उन नौ मरीजों में शामिल थे जो गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे। राष्ट्रपति लुइस लाक्ले पौ ने ट्विटर के जरिये रिसोट्टो की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों से अपना ख्याल रखने और घर पर ही रहने की अपील की। उल्लेखनीय है कि उरुग्वे में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 304 मामलों की पुष्टि हुई है।
कोरोना के लक्षणों वाले लोग उड़ानों और ट्रेनों में सवार नहीं हो सकते : PM जस्टिन टड्रो
बता दें कि चीन से फैले कोरोना वायरस ने विश्व के 190 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। विश्वभर में वायरस से संक्रमित लोगों कि संख्या 600000 के पार जा चुकी है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 31771 पहुंच गया है। कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


Download Android App
Download iOS App



