अफगानिस्तान में हवाई हमलों में पांच आतंकवादी ढेर

Summary :

अफगानिस्तान में फरयाब प्रांत के शीरीन तागब जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के हवाई हमलों में तालिबान के एक स्वयंभू जिला गवर्नर समेत पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी।

मैमाना, (शिन्हुआ) : अफगानिस्तान में फरयाब प्रांत के शीरीन तागब जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के हवाई हमलों में तालिबान के एक स्वयंभू जिला गवर्नर समेत पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी।
 
उत्तरी क्षेत्र के सैन्य प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर लड़कू विमानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 08:15 बजे एक वाहन को निशाना बनाया। 
इस हमले में अशांत शीरीन तागब प्रांत के स्वयंभू गवर्नर नूर आगा वसीक समेत पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी। 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल फरयाब और देश के अन्य हिस्सों में सशस्त्र आतंकवादियों के खात्मे के लिए प्रयासरत हैं। 
तालिबान ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Shera Rajput