बोलते रावण का होगा दहन

Summary :

राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर दशहरा मेले में इस बार 85 फुट के बोलते रावण का दहन किया जायेगा। मानरोवर दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद कमलेश गोयल ने आज बताया कि इस बार मेले में पाकिस्तानी हताशा को ध्यान में रखते हुए दहन करते समय रावण बोलेगा

राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर दशहरा मेले में इस बार 85 फुट के बोलते रावण का दहन किया जायेगा।
 
मानरोवर दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद कमलेश गोयल ने आज बताया कि इस बार मेले में पाकिस्तानी हताशा को ध्यान में रखते हुए दहन करते समय रावण बोलेगा -‘पाकिस्तान होशियार, खबरदार अब पीओके खाली करो’। उन्होंने बताया कि मेले में सभी दलों के नेता शामिल होंगे। 
उन्होंने बताया कि रजत पथ, अपेक्स हॉस्पिटल के पास आयोजित मेले में सात और आठ अक्टूबर को विभिन्न रंगीन आतिशबाजियों के बीच रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

Shera Rajput