श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने PM विक्रमसिंघे का इस्तीफा मांगा

Summary :

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अपने छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से इस्तीफा मांगा है।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अपने छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से इस्तीफा मांगा है। महिंदा राजपक्षे ने कहा कि राष्ट्रपति और मंत्रिमंडल के एक ही दल से होने पर शासन में सुधार होगा। 
संसद में विपक्ष के नेता 74 वर्षीय राजपक्षे ने अपने जन्मदिन पर आयोजित एक धार्मिक समारोह के बाद मीडिया को संबोधित किया और कहा कि ऐसी सरकार होना ज्यादा अच्छा है जिसमें राष्ट्रपति और मंत्रिमंडल एक ही दल से आते हों।

सबरीमला मंदिर में 12 साल की लड़की को जाने से रोका गया

 एक रिपोर्ट ने उनके हवाले से कहा, ‘‘आम चुनाव होते हैं तो यह अच्छा होगा। मंत्रिमंडल के कई सदस्य पहले ही इस्तीफे दे चुके हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि बैलेट बॉक्स के जरिए जनता ने जो फैसला लिया है उसका सम्मान होना चाहिए। 

Desk Team