फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरूवार को कहा कि देश की योजना 2050 तक छह नए ईपीआर2 परमाणु रिएक्टर बनाने की है। मैक्रों ने बेलफ़र्ट कम्यून में भाषण देते हुए कहा, ‘‘हम आज से नए परमाणु रिएक्टरों का एक कार्यक्रम शुरू करेंगे।
मैक्रों ने आगे कहा कि वह चाहता हैं कि छह ईपीआर2 रिएक्टर बनाए जाएं और हम आठ अतिरिक्त ईपीआर2 बनाने पर अनुसंधान करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण 2028 में शुरू होगा और पहला नया रिएक्टर 2035 तक शुरू होने की उम्मीद है।
दरअसल पिछले साल मैक्रों ने परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की थी। मैक्रों ने पिछले साल राष्ट्र सबोंधन में कहा था कि फ्रांस ईंधन की स्वतंत्रता, देश में बिजली आपूर्ति की गारंटी और विशेष रूप से 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हम दशक में पहली बार अपने देश में पुन: परमाणु रिएक्टर का निर्माण करेंगे और अक्षय ऊर्जा का निर्माण जारी रखेंगे।
आपको बता दे कि फ्रांस किसी भी अन्य देश की तुलना में परमाणु ऊर्जा पर अधिक निर्भर है, लेकिन इसके रिएक्टर पुराने होते जा रहे हैं और नवीनतम पीढ़ी के रिएक्टर तैयार होने में वक्त है।


Download Android App
Download iOS App



