आगामी चुनावों में लेबर पार्टी का समर्थन कर रहा है चीन: ऑस्ट्रेलिया

Summary :

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन ने गुरुवार को कहा कि चीन ने आगामी संघीय चुनावों में लेबर पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन ने गुरुवार को कहा कि चीन ने आगामी संघीय चुनावों में लेबर पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है।
  डटन का यह बयान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज की चीन से आर्थिक दबाव सहन करने की इच्छा को लेकर आलोचना किए जाने के तुरंत बाद आया है।
हमारे पास साक्ष्य चीन कर लेबर पार्टी की मदद – डटन 
आस्ट्रेलिया की न्यूज वेबसाइट न्यूजडाटकामडाटएयू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि डटन ने संसद में कहा, ‘‘ अब हमारे पास साक्ष्य है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी आगामी संघीय चुनाव में किसके साथ जा रही है और यह पूरी तरह स्पष्ट है। उसने श्री अल्बनीज को अपने उम्मीदवार के रूप में चुना है। 

Desk Team