पाकिस्तान ने ईरान को मुश्किल समय में धोखा दिया है। पहले पाकिस्तान ने ईरान के साथ खड़े होने की कसमें खाई थीं, लेकिन अब विदेश मंत्री इशाक डार ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान का इजरायल-ईरान युद्ध में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। वायरल वीडियो को झूठा बताते हुए डार ने कहा कि पाकिस्तान की परमाणु नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पाकिस्तान किसी का सगा नहीं है यह तो दुनिया जानती है, लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान ने यह साफ कर दिया है कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ईरान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान ने उसका साथ छोड़ दिया है। पहले तो पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने झूठा दम दिखाते ईरान के साथ खड़े होने की कसमें खाई थीं लेकिन अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईरान-इजरायल युद्ध में पीछे हट गए हैं। बता दें पहले ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में कहा था कि, इजरायल ने ईरान, यमन और फिलिस्तीन को निशाना बनाया है। अगर मुस्लिम देश अब एकजुट नहीं हुए तो हर किसी को यही हश्र होगा। जब ईरान ने पाकिस्तान पर भरोसा दिखाया तो पाकिस्तान ने ही उल्टा ठेंगा दिखा दिया।
इशाक डार ने वायरल वीडियो को झूठा बताया
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक वायरल वीडियो को झूठा और मनगढ़ंत बताया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तान ने ईरान को भरोसा दिलाया है कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु हमला करेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशहाक डार ने कहा कि पाकिस्तान की परमाणु नीति 1998 से एक जैसी ही है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत बताया। डार ने कहा, “हमारी परमाणु नीति आत्मरक्षा के लिए है। हमने उस समय भी यह स्पष्ट कर दिया था और अब भी यही नीति है।
ट्रंप के वीडियो पर भी बोले इशाक डार
इशाक डार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि ट्रंप ने पाकिस्तान को इजरायल-ईरान तनाव से दूर रहने को कहा है। डार ने कहा कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है और असली नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झूठी और अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल सरकारी स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।
ईरान को मिला धोखा!
बता दें, ईरान का कहना है कि पाकिस्तान ने उन्हें परिस्थियों में परमाणु बम इस्तेमाल करने का भरोसा दिलाया है। अब पाकिस्तान ने साफ किया है कि परमाणु हथियार का प्रयोग करने का उसका कोई इरादा नहीं है। हालांकि पाकिस्तान ने ईरान के प्रति समर्थन जरूर जताया है।
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लास्ट वार्निंग, बोले- खाली करो तेहरान


Download Android App
Download iOS App



