गरुड़-4 अभ्यास : भारतीय वायुसेना उप-प्रमुख ने उड़ाया राफेल

Summary :

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के उप-प्रमुख एयर मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने शुक्रवार को फ्रांस के एयर बेस मोंट-डे-मार्सा में हो रहे भारत-फ्रांसीसी संयुक्त वायु अभ्यास गरुड़-4 में राफेल में उड़ान भरी।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के उप-प्रमुख एयर मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने शुक्रवार को फ्रांस के एयर बेस मोंट-डे-मार्सा में हो रहे भारत-फ्रांसीसी संयुक्त वायु अभ्यास गरुड़-4 में राफेल में उड़ान भरी। 
भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘कर्नल एंटोनी कोर्टी के साथ एयर मार्शल ने राफेल में उड़ान भरी।’
एयर मार्शल को उड़ान से पहले सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विमान प्रणालियों और संचालन प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए एक सिम्युलेटर में सॉर्टी भी भरी। 
भदौरिया गुरुवार को मोंट-डे-मार्सा पहुंचे। 
फ्रांसीसी वायु सेना के साथ मिलकर भारतीय वायुसेना ने संयुक्त अभ्यास गरुड़-4 में भाग लिया। इसकी शुरुआत 1 जुलाई को हुई थी और शुक्रवार को यह समाप्त हो गया। 
एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना और फ्रांसीसी वायु सेना के साथ में अभ्यास का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा पेशेवर बातचीत, विनिमय अनुभवों और परिचालन ज्ञान को बढ़ावा देना था। 

Shera Rajput