न्यूयॉर्क फैशन वीक में प्रस्तुति देने के बाद सुपरमॉडल गीगी हदीद ने उनके अस्थिर वजन पर टिप्पणियां करने वाले बॉडी शेमर्श की निंदा की है। ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, हदीद को हाशिमोटो रोग हुआ है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली थाइरॉइड को प्रभावित करती है। उन्होंने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। 22 वर्षीय मॉडल ने लिखा,
‘यह उन लोगों के लिए जिन्हें पता चल सके कि क्यूं मेरा शरीर इतने सालों में बदल गया है। आपको यह नहीं पता है कि जब मैंने 17 साल की उम्र में काम शुरू किया था तो मुझे हाशिमोतो रोग नहीं था।
आपमें से जिन्होंने मुझे उद्योग के लिए बहुत बड़ी कहा था उन्हें पता चलना चाहिए कि ऐसा मेरे शरीर में हुई सूजन के कारण हुआ था।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘पिछले कुछ वर्षों में मुझे अपनी बीमारी के अलावा अत्यधिक थकान, चयापचय, शरीर की गर्मी को बनाए रखने की क्षमता आदि की चिकित्सा लेनी पड़ रही है। मैं एक समग्र चिकित्सा परीक्षण भी लिया जिससे मुझे मेरे थायरॉइड के स्तर को संतुलन करने में मदद मिली।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



