पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश में आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने के लिए सरकार व्यापार के लिए उपयुक्त वातावरण एवं निवेश बढ़ाने के लिए नीतियों में ढील देगी। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह रिपोर्ट दी। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी करांची में फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्री एंड ट्रेड के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को बैठक के दौरान की।
इमरान खान ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी सरकार के प्रति यह नजरिया बने कि वह निवेश एवं व्यापार को लेकर उदार है जिसके लिए व्यापार की सुविधाओं में अधिकतम सहुलियत दी जाएगी। इमरान ने कारोबारी समुदाय से अनुरोध आग्रह किया कि वे आर्थिक स्थिरता एवं विकास में भागीदार बने ताकि उनकी सरकार देश से गरीबी हटाने के सपने को पूरा कर सके।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कारोबारी समुदाय से उनकी सरकार की ओर से हाल में घोषित आम माफी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने कर प्रणाली में कर के सुधार के वादे भी किए ताकि कारोबारी समुदाय की समस्याओं को दूर किया जा सके। कारोबारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने सरकार की आर्थिक नीतियों में विश्वास व्यक्त किया और आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर अपने प्रस्ताव पेश किए।


Download Android App
Download iOS App



