संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पद से इस्तीफा दे चुकीं निक्की हेली के बेहतरीन सहयोग एवं समर्थन की सराहना की। निक्की हेली ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की स्थाई प्रतिनिधि के हेली के कार्यकाल के दौरान हेली और गुटेरेस के संबंध बेहद मजबूत और सकारात्मक रहे।
डुजारिक ने मंगलवार को कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के बीच के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दोनों ने मिलकर काम किया।’गुटेरेस फिलहाल इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं, जहां वह बाली में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह यहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक समह की सालाना बैठकों में भी शिरकत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



