बीजिंग : चीन में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही में 16 लोग मारे गए हैं और 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश से छह शहरों और 32 काउंटी में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है, जिसमें नौ लोग मारे गए हैं और 360,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से 1,300 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 17,000 निवासियों को वहां से निकाला गया है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने मंगलवार को सुबह 10:30 बजे एक येलो अलर्ट जारी किया जिसमें अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गुआंगदोंग प्रान्त में सात लोग मारे गए हैं और एक अभी भी लापता है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई सड़कें और कई मकान ध्वस्त हो गए हैं।
हेयुआन शहर की तीन काउंटी, एक सप्ताह से अधिक समय से चलने वाले आंधी-तूफान से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से है। 110,000 से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं और 956 घर नष्ट हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



