शी चिनफिंग ने स्विस संघीय राष्ट्रपति से मुलाकात की

Summary :

बीजिंग, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। 30 अक्टूबर को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में चीन की कार्य यात्रा पर आए स्विस संघीय राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने कहा कि यूरोप में स्विट्जरलैंड चीन का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और यूरोपीय देशों में चीन के साथ सहयोग के मामले में स्विट्जरलैंड लगातार अग्रणी रहा है। ऐसे समय में जब एकतरफावाद और संरक्षणवाद बढ़ रहे हैं, मुक्त व्यापार सहयोग चीन-स्विट्जरलैंड सम्बंधों की सबसे प्रमुख विशेषता बन गया है, जो खुले सहयोग के प्रति दोनों देशों के राजनीतिक साहस और प्रतिबद्धता को…

बीजिंग, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। 30 अक्टूबर को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में चीन की कार्य यात्रा पर आए स्विस संघीय राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि यूरोप में स्विट्जरलैंड चीन का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और यूरोपीय देशों में चीन के साथ सहयोग के मामले में स्विट्जरलैंड लगातार अग्रणी रहा है। ऐसे समय में जब एकतरफावाद और संरक्षणवाद बढ़ रहे हैं, मुक्त व्यापार सहयोग चीन-स्विट्जरलैंड सम्बंधों की सबसे प्रमुख विशेषता बन गया है, जो खुले सहयोग के प्रति दोनों देशों के राजनीतिक साहस और प्रतिबद्धता को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है और एक खुली विश्व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में उनकी अद्वितीय अग्रणी भूमिका को उजागर करता है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि चीन और स्विट्जरलैंड के बीच राजनयिक सम्बंध स्थापित होने के बाद से, दोनों पक्षों ने व्यावहारिक उपलब्धियों के माध्यम से चीन-स्विट्जरलैंड सहयोग में “समानता, नवाचार और समान जीत” की भावना का लगातार प्रदर्शन किया है, जो विभिन्न आकार और विभिन्न सामाजिक प्रणालियों वाले देशों के बीच आदान-प्रदान के लिए एक मॉडल बन गया है। दोनों पक्षों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए, एक दूसरे के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और सभी स्तरों पर समग्र रूप से आदान-प्रदान और नीतिगत तालमेल को मजबूत करना चाहिए।

चीन-यूरोपीय आर्थिक एवं व्यापारिक आदान-प्रदान में स्विट्जरलैंड ने लंबे समय से एक महत्वपूर्ण और अनुकरणीय भूमिका निभाई है। हमें आशा है कि स्विट्जरलैंड अपने अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाकर चीन-यूरोपीय व्यापार के सकारात्मक संतुलन और स्थिर विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

पार्मेलिन ने कहा कि नए चीन को मान्यता देने वाले पहले पश्चिमी देशों में से एक होने के नाते, स्विट्जरलैंड को हमेशा इस बात पर गर्व रहा है, जिसने दोनों देशों के बीच एक स्थायी और गतिशील साझेदारी का मार्ग प्रशस्त किया है। राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों पक्षों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बनाए रखा है और व्यापार और निवेश, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में फलदायी सहयोग परिणाम प्राप्त किए हैं। स्विट्जरलैंड एक-चीन नीति का दृढ़तापूर्वक पालन करता है और चीन के साथ संवाद और आदान-प्रदान को मजबूत करने, आपसी लाभ वाले सहयोग को बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अधिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.