टोक्यो : जापानी सांसदों ने भारतीय दूतावास के दीपावली समारोह में लिया हिस्सा

Summary :

टोक्यो, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्री हिसायुकी फुजी, न्याय मंत्री ताकाशी यामाशिता और जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने टोक्यो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित दीपावली समारोह का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही भारतीय व्यंजनों की विविधता भी पेश की गई, जिससे जापान में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “दोस्तों के साथ दीपावली का जश्न। दूतावास को जापान सरकार के प्रतिनिधियों, सांसदों और भारत के मित्रों…

टोक्यो, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्री हिसायुकी फुजी, न्याय मंत्री ताकाशी यामाशिता और जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने टोक्यो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित दीपावली समारोह का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही भारतीय व्यंजनों की विविधता भी पेश की गई, जिससे जापान में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “दोस्तों के साथ दीपावली का जश्न। दूतावास को जापान सरकार के प्रतिनिधियों, सांसदों और भारत के मित्रों के लिए रोशनी के पर्व के उत्सव की एक शानदार शाम की मेजबानी करके खुशी हुई।”

दूतावास ने कहा, “राजदूत नगमा मलिक ने आंतरिक मामलों और संचार मंत्री हिसायुकी फुजी और न्याय मंत्री ताकाशी यामाशिता के साथ समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। साथ ही भारतीय भोजन की विविधता ने जापान में हमारे मित्रों के सामने भारत की श्रेष्ठ संस्कृति को प्रस्तुत किया।”

गुरुवार को भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी दीपावली का उत्सव मनाया और प्रकाश पर्व मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दीं।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट किया, “नई दिल्ली स्थित हमारे दूतावास में दीपावली का उत्सव मनाकर बहुत खुशी हुई। इस पर्व को मना रहे सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

दीपावली को अमेरिका में भी सरकारी स्तर पर मान्यता प्राप्त है। यह त्योहार हिंदू, जैन और सिख समुदायों के साथ-साथ कुछ बौद्ध समुदायों द्वारा भी मनाया जाता है।

स्थानीय स्तर पर न्यूयॉर्क सिटी ने वर्ष 2023 में दीपावली को सरकारी स्कूलों की छुट्टी के रूप में मान्यता दी थी और पहली बार इसके तहत स्कूल 2024 में बंद रहे।

न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। वहां मंदिरों में विशेष आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक समारोह आयोजित किए जाते हैं।

2 नवंबर को भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने सिंगापुर की सड़कों की तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें दीपावली के स्वागत में विशेष रूप से सजाया गया था।

–आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.