अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान परमाणु समझौते से अलग होने की धमकी को खतरनाक बताते हुए सुझाव दिया कि उनके पूर्व चुनावी प्रतिद्वंद्वी अन्य देशों से किए गए अमेरिका के वादों की वैधता कम कर रहे हैं। ट्रंप ने ईरान पर वर्ष 2015 के ऐतिहासिक समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
क्लिंटन ने कल सीएनएन पर प्रसारित हुए साक्षात्कार में कहा कि सबूत इस बात के संकेत दे रहे हैं कि ईरान समझौते का पालन कर रहा है इसके बावजूद समझौते को खत्म करने की ट्रंप की धमकी देने से हम मूर्ख और छोटे लगते हैं तथा ईरान के लोगों के हाथों में खेल रहे हैं। क्लिंटन ने कहा, यह ना केवल इस स्थिति में खराब है बल्कि इससे दुनियाभर में एक संदेश गया है कि अमेरिका अपने वादे का पक्का नहीं है।+


Download Android App
Download iOS App


