छोटे पर्दे का पॉपुलर शो बिग बॉस सबका ही पसंदीदा शो है। बिग बॉस के सीजन 11 आ चुके हैं। सलमान खान ने जब से बिग बॉस शो के होस्ट बने हैं। तब से ही उनकी किसी भी बात को लेकर वह सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड के दबंग खान अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं।
सलमान खान को शो के होस्ट बनाने के लिए चैनल वाले उन्हें भारी भरकम फीस भी देते हैं। सलमान खान अपनी फीस हर साल बढ़ाते हैं और हर साल जितना वह चैनल से मांग करते हैं उतनी ही चैनल उन्हें शो के होस्ट के तौर पर फीस देते हैं। आज हम आपको बिग बॉस शो के प्रतिभागी के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे। हम आपको बताएंगे कि बिग बॉस के प्रतिभागी शो के लिए कितनी रकम लेते हैं।
खबरों के अनुसार बिग बॉस के घर जो लोग आते हैं। घर में रहने के लिए और दर्शकों का एंटरटेंनमेंट करने के लिए हर हफ्ते लाखों की फीस दी जाती है। छोटे पर्दे के कलाकार भी इस शो में आते हैं और आपको बता दें कि वह भी इस शो में रहने के लिए लाखों की फीस लेते हैं। आज हम आपकेा बिग बॉस 11 के प्रतिभागियों की फीस बताएंगे जो छोटे पर्दे पर काम करने वालों की फीस। आप भी हैरान हो जाएंगे उनकी फीस जानकर।
हिना खान
बिग बॉस की लिस्ट में सबसे पहले नबंर पर जगह बनाई है टीवी की जानीमानी बहू अक्षरा। ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम मिला हिना खान को आजकल वह बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आ रही हैं। हिना खान बिग बॉस को करने के लिए 7 से 8 लाख रुपए की फीस ले रही हैं। हिना खान ने इस शो से पहले खतरों के खिलाड़ी में भी काम किया है।
हितेन तेजवानी
छोटे पर्दे के जाने-माने कलाकार हितेन तेजवानी भी बिग बॉस के इस सीजन में नजर आ रहे हैं। हितेन तेजवानी शो में काफी ही सभ्य और शांत व्यवहार से खेल रहे हैं और सब को उनका यह व्यवहार पसंद भी आ रहा है। हितेन बिग बॉस के इस शो के लिए हर हफ्ते 7 से 7.5 लाख रुपए ले रहे हैं।
शिल्पा शिंदे
सीरियल भाभी जी घर पर है से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली शिल्पा शिंदे भी इस सीजन में नजर आ रही हैं। उनके फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है और वह उन्हें मिस भी करते हैं। लेकिन बिग बॉस के इस सीजन में वह घर में नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे इस शो के लिए 7 से 8 लाख रुपए की फीस ले रही हैं।
विकास गुप्ता



Download Android App
Download iOS App









