कुवैत के सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल

Summary :

कुवैत सिटी, 29 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक सैन्य बयान के अनुसार उसके वायु रक्षा सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में कई हवाई खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। वहीं, एक सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल हो गए। सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान के अनुसार, रक्षा इकाइयों ने 14 दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों को रोकने के बावजूद, एक सैन्य शिविर पर कई प्रोजेक्टाइल गिरे, जिससे सशस्त्र बलों के दस जवान…

कुवैत सिटी, 29 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक सैन्य बयान के अनुसार उसके वायु रक्षा सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में कई हवाई खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। वहीं, एक सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल हो गए।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान के अनुसार, रक्षा इकाइयों ने 14 दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों को रोकने के बावजूद, एक सैन्य शिविर पर कई प्रोजेक्टाइल गिरे, जिससे सशस्त्र बलों के दस जवान घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हमले से घटनास्थल पर काफी नुकसान भी हुआ है।

हमलों के दौरान एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदामों को भी निशाना बनाया गया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने दोहराया कि कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर हैं और आगे के खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

हमलों के स्रोत के बारे में तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। यह घटना उस समय हुई है जब पिछले महीने शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक सैन्य शिविर पर हुए हमले में दस सैनिक घायल हुए हैं, क्योंकि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुल अजीज अल-अतवान ने एक बयान में कहा कि‍ पिछले 24 घंटों के दौरान, सशस्त्र बलों ने कुवैत के हवाई क्षेत्र में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोन का पता लगाया। इस दौरान सशस्त्र बलों के एक शिविर पर हमला हुआ, जिसमें 10 जवान घायल हो गए।

–आईएएनएस

एवाई/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.