ट्रंप ने निवेश के वादों और मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार का जिक्र किया, बोले- 19.1 ट्रिलियन डॉलर के निवेश का वादा

Summary :

वॉशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिलवेनिया के मैकुंगी में मैक ट्रक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में निवेश के वादों, शेयर बाजार में बढ़त और मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार का जिक्र किया। उनकी ओर से दावा किया गया कि पिछले एक साल में अमेरिका में 19.1 ट्रिलियन डॉलर के निवेश का वादा किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दावा किया गया कि उनके प्रशासन की आर्थिक नीतियों ने अमेरिका को ग्लोबल कैपिटल के लिए दुनिया का सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बना दिया है। उन्होंने इसे सत्ता में लौटने के बाद आए जबरदस्त आर्थिक सुधार का सबूत बताया। प्लांट…

वॉशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिलवेनिया के मैकुंगी में मैक ट्रक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में निवेश के वादों, शेयर बाजार में बढ़त और मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार का जिक्र किया। उनकी ओर से दावा किया गया कि पिछले एक साल में अमेरिका में 19.1 ट्रिलियन डॉलर के निवेश का वादा किया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दावा किया गया कि उनके प्रशासन की आर्थिक नीतियों ने अमेरिका को ग्लोबल कैपिटल के लिए दुनिया का सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बना दिया है। उन्होंने इसे सत्ता में लौटने के बाद आए जबरदस्त आर्थिक सुधार का सबूत बताया।

प्लांट में कर्मचारियों और समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “कुछ समय पहले, हम एक मृत देश की तरह थे। दुनिया भर में हमारा मजाक उड़ाया जाता था।” उन्होंने कहा कि जो विदेशी सरकारें और निवेशक कभी अमेरिका पर शक करते थे, वे अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा लगा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब के किंग ने यह बात कही थी। दो साल पहले मैं वहां गया था, तो उन्होंने कहा, ‘सर, आपको पता है, दो साल पहले आप एक मृत देश थे और अब आप दुनिया के सबसे आकर्षक देश बन गए हैं।’

ट्रंप के मुताबिक, मध्य पूर्व और अन्य जगहों के कई देशों से निवेश के वादे मिले हैं। उन्होंने कहा, “इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वे कतर और यूएई के साथ मिलकर हमारे देश में 2 ट्रिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं; बहरीन और कुवैत भी निवेश कर रहे हैं, और दुनिया भर के देश अमेरिका में निवेश कर रहे हैं।”

ट्रंप ने इन वादों की तुलना पिछली सरकार के समय हुए इन्वेस्टमेंट से की। उनकी ओर से कहा गया कि बेईमान जो बाइडेन की सरकार के चार लंबे सालों में, उन्हें 1 ट्रिलियन डॉलर से भी कम का नया निवेश मिला था। लेकिन एक साल से भी कम समय में, हमें पिछले 12 महीनों में 19.1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश मिला है। क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं? पूरी दुनिया से इन्वेस्टमेंट आया है।”

राष्ट्रपति ने शेयर बाजार के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स ने उनके आर्थिक एजेंडे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा, “चुनाव के बाद से, शेयर बाजार ने 73 बार अब तक के सबसे ऊंचे स्तर का रिकॉर्ड बनाया है।” उन्होंने आगे दावा किया कि बाजार में हुई बढ़त से रिटायरमेंट सेविंग्स को फायदा हुआ है।

ट्रंप की ओर से कहा गया, “जैसा कि आप जानते हैं, सामान्य ‘401(के)’ प्लान में लगभग 30,000 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो कि करीब 44 प्रतिशत का उछाल है।” उन्होंने इन्वेस्टमेंट में आई तेजी को अपनी टैरिफ नीतियों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि इन नीतियों की वजह से कंपनियां विदेशों से सामान इंपोर्ट करने के बजाय अमेरिका के अंदर ही प्रोडक्ट बना रही हैं।

उन्होंने कहा, “इसलिए ये सभी फैक्ट्रियां बन रही हैं। वे पहले ही खुल रही हैं।” राष्ट्रपति ने पेंसिलवेनिया में कई प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया, जिनमें एली लिली की 3.5 अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, नोकिया का विस्तार और बी. ब्रॉन का मेडिकल-डिवाइस में निवेश शामिल है।

ट्रंप ने कहा कि आज हमारे देश के इतिहास में किसी भी समय की तुलना में ज्यादा अमेरिकी काम कर रहे हैं।

उन्होंने व्यापार के उन आंकड़ों की ओर भी इशारा किया, जिनसे उनके मुताबिक बढ़ती आर्थिक मजबूती का पता चलता है। उन्होंने कहा, “बाकी दुनिया को अमेरिकी निर्यात में 150 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।”

–आईएएनएस

एसडी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.