ऑस्ट्रेलिया में एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर को धमकी भरी फोन कॉल आईं, जिसमें मंदिर से कहा गया कि यदि वह 18 फरवरी को आने वाली महाशिवरात्रि शांतिपूर्वक मनाना चाहता है, तो खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी करे। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में इस बारे में जानकारी दी गई है।
ब्रिस्बेन में गायत्री मंदिर को यह धमकी भरी कॉल मिली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में तीन हिंदू मंदिरों में कथित रूप से ‘खालिस्तानी समर्थकों’ द्वारा भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया था।
‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की खबर के अनुसार गायत्री मंदिर के अध्यक्ष जय राम और उपाध्यक्ष धर्मेश प्रसाद को शुक्रवार को अलग-अलग फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को ‘गुरुवादेश सिंह’ बताया और हिंदू समुदाय से ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ का समर्थन करने की मांग की।
खबर में मंदिर के अध्यक्ष को सिंह की ओर से दिए गए चेतावनी संदेश का हवाला देते हुए कहा गया है, “मेरा खालिस्तान के संबंध में एक संदेश है… अगर तुम महाशिवरात्रि मनाने की योजना बना रहे हो…. तो पुजारी से खालिस्तान का समर्थन करने और कार्यक्रम के दौरान पांच बार ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के लिए कहना।’’


Download Android App
Download iOS App



