न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय शहर के समावेश के महत्व के बारे में एक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ‘‘लंबे समय से लंबित’’ था और यह फैसला बच्चों को रोशनी के त्योहार के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
न्यूयॉर्क एसेंबली की सदस्य जेनिफर राजकुमार और न्यूयॉर्क सिटी स्कूल के चांसलर डेविड बैंक्स के साथ एडम्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य को बेहतर तरीके से कैसे चलाएं, इस मुद्दे पर कई अभियानों पर बातचीत के दौरान उन्होंने दिवाली के बारे में ‘‘काफी कुछ जाना’’ और यह भी जाना कि इस त्योहार का मतलब क्या है।
उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के स्कूलों में दिवाली को छुट्टी घोषित करके, ‘‘हम उन अनगिनत लोगों को एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं जो इस उत्सव के महत्व को समझते हैं।’’ न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने दिवाली के मौके पर स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए एडम्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘यह भारतीय-अमेरिकी समुदाय की लंबे समय से मांग थी। यह फैसला न्यूयॉर्क शहर में विविधता और बहुलवाद का प्रतीक है।’’
राजकुमार ने कहा कि लोग कहते थे कि न्यूयॉर्क सिटी स्कूल कैलेंडर में दिवाली स्कूल की छुट्टी के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
इस हफ्ते, राजकुमार ने राज्य की राजधानी में विधेयक पेश किया था जो स्कूल कैलेंडर में दिवाली को भी स्थान देता है।


Download Android App
Download iOS App



