लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आग लगने के कारण सैकड़ों लोग अपने घर छोडऩे के लिए मजबूर हो गए और लॉस एंजिलिस के इतिहास की सबसे बड़ी यह आग तेजी से फैल रही है। मेयर एरिक गार्सेती ने संवाददाताओं से कहा कि आग कल लगी और उसने रात में बरबैंक उपनगर को अपनी चपेट में ले लिया।
करीब 5,000 एकड़ भूमि में आग लग गई। जितने बड़े क्षेत्र में आग लगी है उसे देखते हुए यह लॉस एंजिलिस शहर के इतिहास की शायद सबसे बड़ी आग है। आग लगने से अभी तक एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 500 मकानों को खाली कराया गया है। 500 से ज्यादा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं जबकि 100 अन्य कर्मियों को बचाव अभियान में मदद करने के लिए हयूस्टन, टेक्सास में तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



