मेक्सिको के ओक्साका राज्य में अगाथा तूफान से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरत ने कहा कि आंकड़े प्रारंभिक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने तूफान से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 240 आश्रयों की व्यवस्था की है।
नौ नगर पालिकाओं में बिजली गुल हो गई है, जिससे 40,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए है। नागरिक सुरक्षा के राष्ट्रीय समन्वयक लौरा वेलाजक्वेज ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, पेड़ गिर गए है, नदियां उफान पर आ गई हैं और दो पुल ढह गए है।


Download Android App
Download iOS App



