हान चंग ने विश्व चीनी भाषा सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

Summary :

बीजिंग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने पेइचिंग में विश्व चीनी भाषा सम्मेलन- 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। इस मौके पर हान चंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा को बहुत महत्व देते हैं और उन्होंने कई बार विदेशी चीनी भाषा सीखने वालों को पत्र लिखकर उन्हें चीन-विदेश मैत्री के दूत बनने और चीन-विदेश समझ, पारस्परिक विश्वास और जन-जन के बीच संपर्क बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है। चीनी भाषा की मातृभूमि के रूप में, चीन हमेशा खुली, समावेशी, और पारस्परिक शिक्षा के साथ-साथ…

बीजिंग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने पेइचिंग में विश्व चीनी भाषा सम्मेलन- 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

इस मौके पर हान चंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा को बहुत महत्व देते हैं और उन्होंने कई बार विदेशी चीनी भाषा सीखने वालों को पत्र लिखकर उन्हें चीन-विदेश मैत्री के दूत बनने और चीन-विदेश समझ, पारस्परिक विश्वास और जन-जन के बीच संपर्क बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है। चीनी भाषा की मातृभूमि के रूप में, चीन हमेशा खुली, समावेशी, और पारस्परिक शिक्षा के साथ-साथ सहयोग और आपसी लाभ की अवधारणा को बनाए रखता है और अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा सहयोग को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाता है।

हान चंग ने चार सुझाव दिए। पहला, अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा की क्षमता निर्माण को मजबूत करना। दूसरा, चीन और विदेश के लोगों के बीच आपसी समझ के मानवीय आधार को गहरा करना। तीसरा, सभ्यताओं के पारस्परिक शिक्षण और साझा विकास को बढ़ावा देना। चौथा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बेहतर ढंग से सशक्त बनाने के लिए चीनी भाषा को बढ़ावा देना।

हान चंग ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अंतर्राष्ट्रीय भाषा आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के इस महत्वपूर्ण मंच का अच्छा उपयोग करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए सुझाव देंगे और मिलकर मानवता के और अधिक सुंदर भविष्य का निर्माण करेंगे।

उद्घाटन समारोह में चीन और विदेश के सरकारी अधिकारियों, विशेषज्ञों और विद्वानों, विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.