इजरायली सेना का दावा, दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन में हिज्बुल्लाह की 35 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग नष्ट की

Summary :

तेल अवीव, 15 नवंबर (आईएएनएस)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन गांव में 35 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग को ढूंढकर तबाह कर द‍िया। इसमें दो कमरे बने थे। आईडीएफ ने कहा कि वह युद्धविराम का पालन करते हुए खतरों को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेगा। आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया क‍ि इजरायली सेना को दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन इलाके में सुरक्षा क्षेत्र के भीतर चलाए गए अभियान के दौरान 35 मीटर लंबी एक भूमिगत सुरंग का पता चला। इस सुरंग में हिज्‍बुल्लाह के लिए बनाए गए दो कमरे…

तेल अवीव, 15 नवंबर (आईएएनएस)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन गांव में 35 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग को ढूंढकर तबाह कर द‍िया। इसमें दो कमरे बने थे। आईडीएफ ने कहा कि वह युद्धविराम का पालन करते हुए खतरों को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेगा।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया क‍ि इजरायली सेना को दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन इलाके में सुरक्षा क्षेत्र के भीतर चलाए गए अभियान के दौरान 35 मीटर लंबी एक भूमिगत सुरंग का पता चला। इस सुरंग में हिज्‍बुल्लाह के लिए बनाए गए दो कमरे मौजूद थे। इजरायली सेना ने कहा कि वह हिज्‍बुल्लाह को इजरायली नागरिकों या अपने सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगी। सेना का कहना है कि वह सुरक्षा खतरों को खत्म करने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

आईडीएफ ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में तैनात ब्रिगेड टास्क फोर्स 300 की टुकड़ियां लगातार अभियान चला रही हैं, ताकि इजरायल के लिए संभावित खतरों को खत्म किया जा सके।

आईडीएफ के अनुसार, 91वीं डिवीजन के नेतृत्व में काम कर रही इन टुकड़ियों ने माजदल जौन गांव में कार्रवाई के दौरान याहलोम यूनिट के साथ मिलकर एक भूमिगत सुरंग को नष्ट कर दिया।

सेना का कहना है कि यह सुरंग लगभग 35 मीटर लंबी थी और इसके अंदर दो रहने के कमरे बने हुए थे। आईडीएफ ने दोहराया कि वह हिज्‍बुल्लाह को इजरायली नागरिकों या अपने सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा। सेना का कहना है कि वह सभी सुरक्षा खतरों को खत्म करने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

आईडीएफ ने कहा कि वह इजरायल और लेबनान के बीच हुए युद्धविराम (सीजफायर) समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है और उसी के तहत अपने अभियान चला रही है।

साथ ही आईडीएफ ने बताया क‍ि इजरायली नागरिकों के लिए आधिकारिक सीमा चौकी के अलावा किसी अन्य रास्ते से जॉर्डन की सीमा में प्रवेश करना मना है और यह खतरनाक भी है। ऐसा करना कानून का उल्लंघन है।

शन‍िवार को एक रिपोर्ट मिली कि एक इजरायली नागरिक समुद्र के रास्ते जॉर्डन के समुद्री क्षेत्र में चला गया। इस नागरिक को जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है। तब से, सुरक्षा बल उसे सुरक्षित वापस लाने के लिए संबंधित माध्यमों से काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एवाई/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.