यदि महिला होते पुतिन तो नहीं करते यूक्रेन युद्ध की शुरूआत -बोरिस जॉनसन

Summary :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यदि एक महिला होते तो वह एक उन्मादी और जबरन थोपे जाने वाले युद्ध की शुरूआत नहीं करते।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यदि एक महिला होते तो वह एक उन्मादी और जबरन थोपे जाने वाले युद्ध की शुरूआत नहीं करते।
जर्मनी की स्थानीय मीडीया को साक्षात्कार देते वक्त की टिप्पणी 
जी-7 शिखर सम्मेलन के समापन पर जर्मनी में स्थानीय मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में जॉनसन ने इस बात का जिक्र किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध का एक प्रमुख कारण पुतिन का अपना बल दिखाना है। उन्होंने वैश्विक शांति की ओर एक कदम के तौर पर अधिक महिलाओं के सत्ता में आने की अपील की।
महिला होते पुतिन तो उन्होनें जबरन उन्मादी आक्रमण नही किया होता 
 जॉनसन ने प्रसारणकर्ता जेडडीएफ से कहा, ‘‘पुतिन यदि महिला होते, जो वह नहीं हैं, तो मुझे सचमुच में नहीं लगता है कि उन्होंने एक उन्मादी और जबरन आक्रमण किया होता तथा इस तरह की हिंसा की होती।’’ जॉनसन ने 69 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आप एक नुकसान पहुंचाने वाली शक्ति का सटीक उदाहरण देखना चाहते हैं तो यह वही चीज है जो वह (पुतिन) कर रहे हैं।
बेकसूर नागरिकों की हत्या करने वाले के खिलाफ ब्रिटिश जनता कड़ाई की उम्मीद करती हैं  
जॉनसन की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ब्रिटिश जनता नेताओं से उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ाई की उम्मीद करती है जो दिन-प्रतिदिन बेकसूर नागरिकों की हत्या करता है। ’’
 

Desk Team