पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही, जहां पाकिस्तान की राजनीति में खलबली के साथ-साथ पकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों के लिए बेहद बुरी खबर है. जी हाँ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चुनाव आयोग ने अवमानना मामले को लेकर एक गैर-जमानती वारंट जारी किया है. बता दें की चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है जिसमें इस्लामाबाद पुलिस को कहा गया है की वो इमरान खान को गिरफ्तार कर, आयोग के सामने पेश करें. बता दें की सिर्फ इमरान खान को ही नहीं बल्कि इस मामले से जुड़े कई अन्य लोगों को भी जमानती वारंट दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नज़र अंदाज़ किया.
क्या था मामला?
अगर पुरे मामले की बात की जाए तो पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी और इमरान खान समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ “मुख्य चुनाव आयुक्त” के साथ-साथ “चुनावी निगरानीकर्ता” के विरोध में कथित तौर पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मामला दर्ज किया गया था. इसी को लेकर चुनाव आयोग ने गैर-जमानती वारंट जारी कर इस्लामाबाद पुलिस को आदेश जारी किया. बता दें की चुनाव पैनल ने इमरान खान को गिरफ्तार कर 25 जुलाई को 10 बजे चुनाव आयोग के सामने पेश करने का आदेश दिया था.
इन कानूनी मामलों में उलझे इमरान खान
साल 2022 में पाकिस्तान की राजनीतिक सत्ता से बाहर होने के बाद इमरान खान को कई अदालतों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि कई मामलों में उनका नाम सामने आया हैं. गौरतलब है की इस मामले को लेकर स्पष्ट बयान है, उन्होंने कहा है की वो वकील के माध्यम से इमरान खान की उपस्थिति का अनुरोध किया था. बता दें की वोटिंग पैनल के अनुरोध का पालन करने के बजाय 3 व्यक्तियों ने कानूनी आधार पर पर विभिन्न अदालतों और न्यायालयों में अवमानना कार्यवाही को चुनौती दिया.


Download Android App
Download iOS App



