भारत ने यरूशलम आतंकी हमले की निंदा की

Summary :

भारत ने शनिवार को यरूशलम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की जिसमें सात लोग मारे गए।

भारत ने शनिवार को यरूशलम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की जिसमें सात लोग मारे गए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘हम यरूशलम में कल रात हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम उन लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’
पूर्वी यरूशलम के नेवे याकोव इलाके में यहूदी उपासना स्थल के पास शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Shera Rajput