ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह को ब्रिटेन में मिलेगी नीली पट्टिका - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह को ब्रिटेन में मिलेगी नीली पट्टिका

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्मपुत्री सोफिया दलीप सिंह को लंदन में स्मृति स्वरूप नीली पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा।

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्मपुत्री सोफिया दलीप सिंह को लंदन में स्मृति स्वरूप नीली पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 1900 के दशक में ब्रिटेन में महिलाओं के मतदान के अधिकार के लिए लड़ने वालों में राजकुमारी सोफिया शामिल थीं।
इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी द्वारा संचालित ‘ब्ल्यू प्लैक स्कीम’ ऐतिहासिक व्यक्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करती है और इसके 2023 के दस्ते में ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी का 19वीं सदी का घर शामिल है।
इंग्लिश हेरिटेज ने इस सप्ताह अपनी घोषणा में कहा है, ‘अपदस्थ महाराज दलीप सिंह की बेटी और रानी विक्टोरिया की धर्मपुत्री राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह एक सक्रिय आन्दोलकारी थीं और उन्होंने महिला मताधिकार के लिए समर्थन जुटाने करने के लिए अपने शाही खिताब का भरपूर इस्तेमाल किया। उनके पास पहले से ही हॉलैंड पार्क (लंदन) में एक पट्टिका है।’’
यह बताया गया है कि पट्टिका हैम्पटन कोर्ट पैलेस के पास उस बड़े घर को चिह्नित करेगी, जिसे महारानी विक्टोरिया ने 1896 में सोफिया और उसकी बहनों को अनुग्रह के तौर पर अपार्टमेंट के रूप में प्रदान किया था।
‘सोफिया: प्रिंसेस, सफ़्रागेट, रेवोल्यूशनरी’ की लेखिका ब्रिटिश भारतीय लेखिका अनीता आनंद ने ऐतिहासिक नायिका को नीली पट्टिका से नवाजे जाने की योजना पर उत्साह व्यक्त किया।
आनंद ने कहा, ‘राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह को आखिरकार वह पहचान मिलेगी, जिसकी वह हकदार हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।