संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को आएंगे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को आएंगे

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नयी दिल्ली आएंगे। उनके भारतीय वार्ताकारों के साथ विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत करने की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नयी दिल्ली आएंगे। उनके भारतीय वार्ताकारों के साथ विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत करने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए बताया कि सितंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता संभालने के बाद कोरोसी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
कोरोसी के नयी दिल्ली के केंद्र में स्थित विजय चौक पर आयोजित होने वाले‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कोरोसी विदेश मंत्री एस जयशंकर से आपसी हित के अहम बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष की भारत यात्रा से संयुक्त राष्ट्र के सामने मौजूद वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।