भारत ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास में किया अपग्रेड, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ फैसला

Summary :

India Reopens Kabul Embassy: भारत सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूद अपने तकनीकी मिशन को अब फिर से दूतावास के बराबर दर्जा दे दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह कदम भारत और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों को और गहरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। भारत की यह कोशिश है कि दोनों देशों के आपसी हितों वाले सभी क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाया जाए। India Reopens Kabul Embassy: भारत की…

India Reopens Kabul Embassy: भारत सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूद अपने तकनीकी मिशन को अब फिर से दूतावास के बराबर दर्जा दे दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह कदम भारत और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों को और गहरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। भारत की यह कोशिश है कि दोनों देशों के आपसी हितों वाले सभी क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाया जाए।

India Reopens Kabul Embassy: भारत की प्रतिबद्धता का दोहराव

बयान में यह भी कहा गया है कि अफगानिस्तान में भारत की मौजूदगी अब एक बार फिर उसी स्तर पर होगी जैसी पहले दूतावास के समय थी। भारत का मुख्य ध्यान अफगान समाज की ज़रूरतों और उनके भविष्य की आकांक्षाओं पर रहेगा। इसी के तहत भारत मानवीय सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में अपना योगदान बढ़ाएगा।

India-Afghanistan Relations
India Reopens Kabul Embassy (Source: social media)

Amir Khan Muttaqi Visit to India: 10 अक्टूबर की अहम बैठक

10 अक्टूबर को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी ने भारत का दौरा किया था। नई दिल्ली में उनकी मुलाकात भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की थी।

India-Afghanistan Relations: अफगानिस्तान के प्रति भारत की दोस्ती

विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बैठक में कहा कि भारत हमेशा से अफगान लोगों का मित्र रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अफगान लोगों की तरक्की और ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार सहयोग करता रहेगा।

India Reopens Kabul Embassy
India Reopens Kabul Embassy (Source: social media)

तकनीकी मिशन को दूतावास स्तर पर लाने की घोषणा

बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने यह भी ऐलान किया कि काबुल में स्थित भारत का तकनीकी मिशन अब पूरी तरह से भारतीय दूतावास के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल दोनों देशों के रिश्तों को मज़बूत करेगा बल्कि अफगानिस्तान में स्थायित्व और विकास में भी सहायक होगा।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर फिर जल बैठा पाकिस्तान! अपनी इस नाकामी के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।