ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि अमेरिका की कोरी धमकियों के बावजूद तेहरान से भारत को किए जाने वाली तेल की बिक्री जारी रहेगी।
दैनिक समाचार पत्र फाइनेंशियल ट्रिब्यून ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका ने ईरान और उसके आर्थिक साझेदार देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर अपने भारतीय समकक्ष से बैठक के बाद कहा कि भारत, ईरान का तेल खरीदने और दोनों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को इसी तरह बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे भारतीय मित्र के ईरान से तेल आयात कराने और उससे आर्थिक सहयोग जारी रखने के इरादे स्पष्ट हैं।’ जरीफ ने कहा, ‘ऊर्जा क्षेत्र सहित भारत से हमारे व्यापक संबंध हैं क्योंकि भारत के लिए ईरान हमेशा से एक विश्वसनीय स्रोत रहा है।’
फाइनेंशियल ट्रिब्यून के अनुसार, चीन के बाद ईरान के दूसरे सबसे बड़े तेल आयातक देश भारत तेल का आयात कम करने के बावजूद अभी तक ईरान से तेल आयात पूरी तरह से रोकने पर निर्णय नहीं ले पाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में ईरान के 2015 के परमाणु समझौते से वाशिंगटन को अलग करने का ऐलान किया था और तेहरान पर दोबार तेल और अन्य आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



