सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सैनी तीन दिनों के लिए अमेरिका जाएंगे जहां वह अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। भारतीय सेना ने कहा, इस यात्रा का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। यह दौरा 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक है।
सैनी यूएस आर्मी पैसिफिक कमांड (यूएसएआरपीआरएसी), इंडो-पैसिफिक कमांड (इंडोपैकॉम) के आर्मी कंपोनेंट का दौरा करेंगे, और अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को देखने के अलावा सैन्य नेतृत्व के साथ बड़े पैमाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
बाद में, वह इंडोपैकॉम का भी दौरा करेंगे जहां सैन्य सहयोग के पहलुओं और सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उपकरण खरीद, संयुक्त अभ्यास और क्षमता निर्माण पर चर्चा की जाएगी।
यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच ऑपरेशनल और रणनीतिक स्तर के सहयोग को और बढ़ाएगी, जो इस तथ्य पर बल देता है कि भारत कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका के साथ दो संयुक्त अभ्यासों में भाग ले रहा है। संयुक्त अभ्यास में फरवरी 2021 में निर्धारित युद्ध अभ्यास और मार्च, 2021 में निर्धारित वज्र प्रहार शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



