Myanmar की मदद के लिए भारत का ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू, 15 टन राहत सामग्री Yangon पहुंची

Summary :

भारतीय वायुसेना ने यांगून पहुंचाई राहत सामग्री की पहली खेप

म्यांमार में भूकंप से हुई भीषण तबाही के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत 15 टन राहत सामग्री यंगून भेजी है। इसमें टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट, हाइजीन किट, जनरेटर और जरुरी दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत म्यांमार की हर संभव मदद करेगा।

म्यांमार में भूकंप से भीषण तबाही के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारत, म्यांमार की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अब भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना का सी-130 जे विमान लगभग 15 टन राहत सामग्री लेकर आज सुबह यंगून पहुंच गया है। राहत सामग्री में  टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट, हाइजीन किट, जनरेटर और जरुरी दवाएं शामिल हैं।

ऑपरेशन ब्रह्मा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन ब्रह्मा,  भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए कार्य करता है। भारत ने टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट, हाइजीन किट, जनरेटर और जरुरी दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप लेकर विमान यांगून में उतरा और राहत सामग्री म्यांमार देश को सौंपी जा रही है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

 भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप और पड़ोसी थाईलैंड को हिला दिया था। भूकंप के बाद भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी थी। इस उड़ान के साथ एक खोज और बचाव दल, साथ ही एक चिकित्सा दल भी भेजा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत पूरी घटना पर नज़र रखेगा और आगे भी म्यांमार को सहायता भेजी जाएगी।

Myanmar Earthquake: भारत ने की मदद, IAF C-130 J विमान से 15 टन राहत सामग्री भेजी

म्यांमार में भारतीय दूतावास का बयान

म्यांमार में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह म्यांमार के अधिकारियों के साथ भारत से सहायता और राहत आपूर्ति की खेप के लिए बातचीत कर रहा है। हम भारतीय समुदाय के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।