इंडोनेशिया में H-130 हेलीकॉप्टर क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानें कैसा हुआ हादसा

Indonesia Helicopter Crash

Indonesia Helicopter Crash: इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन प्रांत में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव दल ने बताया कि एक दूरस्थ वन क्षेत्र में मलबे की खोज के बाद यह जानकारी दी गई है। मलबा मिलने से पहले ही हेलीकॉप्टर लापता हो गया था। बचाव दल के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नूर्रचमन गिंधा द्राधिज़्या ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

Indonesia Helicopter Crash: इंडोनेशिया में H-130 हेलीकॉप्टर क्रैश

Indonesia Helicopter Crash
Indonesia Helicopter Crash (Source: Social Media)

चार शवों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और उन्हें बॉडी बैग में रखा गया है, जबकि तीन अन्य हेलिकॉप्टर के मलबे में फंसे हुए थे। इंडोनेशियाई राष्ट्रीय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, हेलीकॉप्टर की पहचान पीटी मैथ्यू एयर एयरबस एच-130 (पीके-सीएफएक्स) के रूप में की गई है।फ्लाइट मैनिफेस्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे।

मलबे को काटकर शवों को निकाला

अधिकारियों ने बताया कि अंधेरा और दुर्गम भूभाग के कारण बचाव कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और शुक्रवार सुबह फिर से शुरू किया गया। जिसमें हेलीकॉप्टर के मलबे को काटकर अंदर फंसे शवों को निकालने का प्रयास भी शामिल होगा। इससे पहले, इंडोनेशियाई राष्ट्रीय पुलिस ने कहा था कि सेकाडाऊ के घने जंगलों में मलबे का पता लगाने के बाद संयुक्त बचाव दल पहुंचे थे।

Indonesia Helicopter Crash: पेनीती गांव में एम्बुलेंस भी तैनात

स्थानीय निवासियों के सहयोग से बचाव दल दुर्गम भूभाग और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति का सामना करते हुए दुर्घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले स्थानीय निवासियों ने बुकिट पुंटक क्षेत्र में एक विस्फोट की आवाज सुनने की सूचना दी थी। बचाव अभियान जारी रहने के दौरान अधिकारियों ने बचाव कार्य में सहयोग के लिए पास के हुलु पेनीती गांव में एम्बुलेंस भी तैनात कर दी थीं।

ALSO READ: लेबनान के अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाना जरूरी; हमलों में 88 की मौत : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।