लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने उत्तरी आयरलैंड में जारी राजनीतिक संकट के मद्देनजर वहां के दो प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री मे ने उत्तरी आयरलैंड में स्वशासन बहाल करने के लिए हुई बातचीत के असफल रहने के बाद कल शाम दोनों नेताओं से टेलीफोन पर बात की है। उन्होंने डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के नेता आर्लेन फोस्टर और सिन फेन के नेता मिशेल ओनील के समक्ष साफ किया कि यह ब्रिटेन सरकार की जवाबदेही है कि वह उत्तरी आयरलैंड के हितों की सुरक्षा का ख्याल रखें। गौरतलब है कि उत्तरी आयरलैंड में दो प्रमुख पार्टियों डीयूपी और सिन फेन के बीच अलगावव के बाद पिछले लगभग एक साल से राजनीति संकट गहराया हुआ है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


