इराक में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) को लेकर इराकी सेना द्वारा चलाया जा रहे ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकियों की रिपोर्ट जारी की है।
इराकी सेना ने 2,000 से ज्यादा IS आतंकवादियों और 50 से ज्यादा आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया है। न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ज्वाइंट ऑपरेंशस कमांड (JOC) के लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल आमिर याराल्लाह ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि 20 से 31 अगस्त की अवधि के दौरान बमबारी में 50 आत्मघाती हमलावरों सहित 2,000 से अधिक आतंकवादी मारे गए. इस दौरान 77 कार बमों, बम लगी 71 इमारतों और सड़कों के किनारे लगे 990 बमों को नष्ट किया गया ।
इराक के संयुक्त अभियान कमान मुख्यालय के लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल अमीर यारलाह ने युद्ध के बाद कहा कि सरकारी वायु सेना और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी लड़ाकुओं के समर्थन में 20 अगस्त को कुल 40 से ज्यादा सैनिकों ने आईएस के उत्तरी इराक में आखिरी मुख्य ठिकाने तेल अफ़्फ़ार पर अपना कब्ज़ा स्थापित करने के लिए हमला बोला। 12 दिनों तक चले इस युद्ध के दौरान कुल 2000 से ज्यादा आईएस के आतंकवादियों को मारा गया। इसके अलावा 66 सुरंगें और 13 बम निर्माण कारखानों को भी नष्ट किया गया है।
बता दे कि इराकी सेना के चालीस हजार से अधिक सैनिकों, संघीय पुलिस और इसके रैपिड रिस्पांस फोर्स के कमांडो, काउंटर-टेररिज्म सर्विस (सीटीएस) बलों ने हिस्सा लिया। इस अभियान को इराकी और अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के लड़कों विमानों का समर्थन भी मिला।


Download Android App
Download iOS App



