मशहूर कॉमेडियन को ढाबे पर बेचने पड़े थे आमलेट, रोहित शेट्टी लेकर आये वापस

Summary :

NULL

कहते है वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। ये बात सौ प्रतिशत सच है क्योंकि जब तक आपके भाग्य में नहीं है आपको मुकाम हासिल नहीं होगा पर मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड कलाकार के बारे में बताने जा रहे है जो कभी ढाबे पर काम करके दिन गुज़ारता था पर आज एक सफल कॉमेडियन है।

हम बात कर रहे है मशहूर कॉमेडियन संजय मिश्रा की। इन्होने भी सफलता के लिए खूब मेहनत की है पर किस्मत में नहीं था तो कामयाब नहीं हो पाए पर जब वक्त बदला तो इनकी मेहनत रंग लायी। आज भले ही इनके पास काम की की कमी नहीं है पर इस प्रतिभा के धनी कलाकार को भी संघर्षों की कड़ी परीक्षा से गुज़ारना पड़ा है।

एक वक्त ऐसा आया की पैसे की इतनी कमी हो गयी की मुंबई छोड़ कर ये ऋषिकेश आ गए और एक छोटे से ढाबे पर आमलेट बेच कर जीवन यापन करने लगे। आपको बता दें जब ये पहली दफा मुंबई काम की तलाश में आये थे तब इन्हे काम मिला था और इन्होने करीब 30 फिल्मों में काम भी किया पर मनचाहा मुकाम नहीं मिला।

इसी बीच इनके पिता का देहांत हो गया। संजय अपने पिता से बेहद लगाव रखते थे और उनकी मौत पर खुद को काफी अकेला महसूस करने लगे। फिर इनका मुंबई में दिल नहीं लगा तो मुंबई छोड़ कर ये ऋषिकेश वापस लौट आये।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इन्हे एक बार फिर अपनी फिल्म में काम दिया लेकिन इन्होने रोहित शेट्टी का ऑफर ठुकरा दिया। रोहित शेट्टी उन्हें समझा बुझाकर और मनाकर मुंबई वापस लाये।

रोहित शेट्टी और संजय गोलमाल फिल्म में काम कर चुके थे इसलिए रोहित को गोलमाल सीरीज की अगली फिल्मों में उनकी जरुरत थी। रोहित अब तक संजय मिश्रा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है और वो संजय का काफी ध्यान रखते है।

अब संजय दुबारा इंडस्ट्री में स्थापित हो चुके है और उनके खाते में कई हिट फ़िल्में भी है पर अगर रोहित ने ये कदम नहीं उठाया होता तो शायद बॉलीवुड इस प्रतिभाशाली कलाकार को खो देता।

Desk Team