ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स की संख्या 2.9 करोड़ पहुंची

Summary :

NULL

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 2.9 करोड़ से पार हो गई है। अमिताभ इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय अभिनेता बने हुए हैं।

74 वर्षीय अभिनेता ने अपने फॉलोवर्स के प्रति अपना आभार जताया। बच्चन ने लिखा, ”एक समय था, जब सिर्फ एक ही व्यक्ति ने मेरा ट्वीट देखा था। आज यह संख्या 2.9 करोड़ है। मैं आभारी हूं।”

ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या के मामले में अमिताभ शाहरूख खान (2.76 करोड़), सलमान खान (2.51 करोड़), आमिर खान (2.18 करोड़), दीपिका पादुकोण (2 करोड़) और प्रियंका चोपड़ा (1.89 करोड़) से आगे हैं। बच्चन वर्ष 2010 में ट्विटर से जुड़े थे।

अब वह ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘102 नॉट आउट’ में नजर आएंगे।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद उनके फॉलोवर्स ने भी ट्वीट करके बधाई दी।

 

Desk Team