तेहरान : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक वीडियो जारी कर ईरान की राजधानी तेहरान में नये हमले करने की धमकी देते हुए ईरानी युवाओं से देश में जिहाद के लिए आगे आने को कहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक आतंकवादी अपने चेहरे पर काले मास्क पहने हुआ है और हाथ में एके- 47 पकड़कर दो अन्य आतंकवादियों के साथ बगल में बैठा हुआ है। वीडियो में आईसस न्यूज एजेंसी का अमाक का लोगो भी लगा हुआ है औ इसमें तेहरान के उन दो स्थानों को दिखाया जा रहा है जहां आईएस ने जून में हमला किया था। काले मास्क पहने आतंकवादी ने फारसी में कहा, जिस तरह हमने इराक और सीरिया में तुम्हारे कुत्तों के गर्दन काटे हैं उसी तरह अब तेहरान में भी काटेंगे। आईएस ने तेहरान की संसद पर हुए हमले की भी जिम्मेदारी ली। इस हमले में 18 लोग मारे गए थे। वीडियो के अन्य भाग में काले मास्क पहने आतंकवादी अरबी भाषा में इराक पर हमले की धमकी दे रहा है।
आईएस ने ईरान में हमले की दी धमकी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



