मास्को: रूस ने सीरिया में एक हवाई हमले की कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट समूह के युद्धमंत्री एवं देर अजोर के तथाकथित अमीर समेत कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराने का आज दावा किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने फेसबुक पर पोस्ट किये एक बयान में कहा, देर अजोर शहर में रूसी वायुसेना के हवाई हमलों के नतीजतन एक कमान चौकी, संचार केंद्र और आईएसआईएस के करीब 40 लड़ाकों को मार गिराया गया।
मंत्रालय ने कहा, पुष्ट आंकड़ों के मुताबिक मारे गये लड़ाकों में देर अजोर के अमीर मोहम्मद अल-शिमाली समेत चार प्रभावशाली फील्ड कमांडर शामिल हैं। इसमें बताया गया कि हमले में आईएस समूह का युद्धमंत्री गुलमुरीद खलीमोव ”बुरी तरह से जख्मी” हो गया था। रूस ने बताया कि इसके एसयू युद्धक विमानों ने देर अजोर के निकट बैठक के लिये आये लड़ाकों पर घातक बम गिराये।
ये लड़ाके सीरियाई सेना से आगे कैसे निपटा जाये इस बारे में चर्चा के लिये बैठक कर रहे थे। इससे पहले भी खलीमोव के मरने की खबरें सामने आ चुकी हैं। ‘द टाइम्स’ ने अप्रैल में कहा था कि खलीमोव एक हवाई हमले में मारा गया। उसे मोसुल में सबसे ऊंचा ओहदा रखने वाले आईएस कमांडर के तौर पर जाना जाता था।


Download Android App
Download iOS App



