भारत की सानिया मिर्जा और उनकी चीनी जोड़ीदार शुआई पेंग की जोड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग चान से सीधे सेटों में हार कर बाहर हो गयी। महिला युगल में चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और पेंग को दूसरी वरीय हिंगिस और चान ने 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। दोनों ही सेटों में सानिया-पेंग को शुरूआती बढ़त मिली थी लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सकें।
विपक्षी खिलाड़ियों की सर्विस को ब्रेक कर उन्होंने पहले सेट में 3-0 की बढ़त ले ली थी लेकिन हिंगिस-चान ने डबल ब्रेक की मदद से स्कोर को 3-3 बराबर करने के बाद 3-1 मिनट में पहले सेट को 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी सनिया-पेंग की जोड़ी के पास 3-1 की बढ़त थी जिसे उन्होंने गवां दिया और सीधे सेटों में मैच हार गयी।


Download Android App
Download iOS App



