इजरायल ने हमास को लेकर किए बड़े खुलासे

Summary :

इजराइल और हमास के बीच चल रहे खूनी संघर्ष में अब इजराइली सेना जवाबी कार्यवाई कर रही है जिसमे अब रोज नए खुलासे होते जा रहे है। आज के लड़ाई के वक्त इजराइली सेना ने हमास के 150 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सेना के खुलासे के मुताबिक हमास के आतंकवादियों ने ‘महिलाओं के साथ सिलसिलेवार बलात्कार’ की योजना बनाई थी। लगभग 50 अनुवाद साझा किए एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर आतंकवादी संगठन से संबंधित दस्तावेजों में अरबी-हिब्रू भाषा में अपनी पैंट उतारो सहित अन्‍य यौन शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया है। इजरायल ने अपने आधिकारिक…

इजराइल और हमास के बीच चल रहे खूनी संघर्ष में अब इजराइली सेना जवाबी कार्यवाई कर रही है जिसमे अब रोज नए खुलासे होते जा रहे है। आज के लड़ाई के वक्त इजराइली सेना ने हमास के 150 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सेना के खुलासे के मुताबिक हमास के आतंकवादियों ने ‘महिलाओं के साथ सिलसिलेवार बलात्कार’ की योजना बनाई थी।

लगभग 50 अनुवाद साझा किए

एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर आतंकवादी संगठन से संबंधित दस्तावेजों में अरबी-हिब्रू भाषा में अपनी पैंट उतारो सहित अन्‍य यौन शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया है। इजरायल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लगभग 50 अनुवाद साझा किए और दावा किया कि दस्तावेज के पन्नों पर दर्ज बयान हमास के युद्ध अपराधों के सबूत हैं। उन्होंने पोस्ट को परेशान करने वाली बताते हुए कैप्शन दिया : इजरायल में 2 नवंबर को हमास से संबंधित एक अरबी-हिब्रू में लिप्यंतरण यौन शब्दावली वाला दस्‍तावेज खोजा गया, जिसमें ‘अपनी पैंट उतारो’ जैसा वाक्‍य भी लिखा था।

इजरायली महिलाओं के साथ बलात्कार करने की योजना

इस सबूत से पता चलता है कि हमास आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से इजरायली महिलाओं के साथ बलात्कार करने की योजना बनाई थी। यह एक युद्ध अपराध है। पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के अनुसार, पृष्ठों पर एक अन्य अनुवाद में लिखा है : मैं एक टैंक कैसे चलाऊं। 7 अक्टूबर के हमलों के एक भयावह गवाह ने बताया कि हमास के आतंकवादियों ने एक इजरायली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने से पहले उसके सिर के पीछे गोली मार दी थी। इजरायल का लाहव 433, एक अपराध-रोधी छत्र संगठन है, जिसे ‘इजरायली एफबीआई’ के नाम से जाना जाता है। वह घुसपैठ के दौरान यौन हमलों के सबूत इकट्ठा करने के लिए काम कर रहा है।

यह जांच हमास आतंकवादियों पर मुकदमा चलाने के बल के प्रयास का हिस्सा

यह जांच हमास आतंकवादियों पर मुकदमा चलाने के बल के प्रयास का हिस्सा है, जो 7 अक्टूबर को हमले के दौरान पकड़े गए थे, जिसमें 1,400 से अधिक इजरायली मारे गए थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सबूत इकट्ठा करने के दौरान लाहव 433 ने एक महिला की गवाही भी ली, जिसने कहा कि उसने एक अन्य युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या होते देखी थी।

Desk Team