इस्राइल सेना की तरफ से जारी किये गए बयान में कहा गया है, विमान ने आतंकी संगठन हमास से जुड़ हुए सैन्य परिसर को निशाना बनाया। वहीं फलस्तीन के रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह हमले दक्षिण गाजा के खान यूनेस और मध्य गाजा के देर अल-बला में हुए। इन हमलों से परिसर को क्षति पहुंची है लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ।
सोमवार रात में दक्षिणी इस्राइल स्थित एक शहर पर रॉकेट से हमला हुआ था लेकिन इससे शहर को कोई नुक्सान नहीं पंहुचा और न ही कोई घायल हुआ। गाजा में मौजूद फलस्तीनी सेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यरुशलम को इस्राइल की राजधानी घोषित करने के विवादित फैसले के बाद अब तक इस्राइल पर 18 रॉकेट दागे हैं। हालांकि इनमें से छह को इस्राइल की इरोन डोम रक्षा प्रणाली ने टारगेट तक पहुंचने से पहले ही हवा में ध्वस्त कर दिया।
इस्राइल पर हमेशा छोटे इस्लामिक संगठन रॉकेट से हमले करते रहते हैं लेकिन इस्राइल गाजा पर शासन कर रहे हमास को यहां से हो रहे किसी हमले के लिए जिम्मेदार ठहराता है और जवाबी कार्यवाही में हमास के ठिकानों को निशाना बनाता है। मंगलवार को इस्राइल सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि गाजा पट्टी में होने वाली किसी भी घटना के लिए इस्राइल सिर्फ हमास को जिम्मेदार मानता है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



