बॉलीवुड से अचानक गायब हो गया यह खूंखार विलेन, जानिये आज किस हाल में है !

Summary :

NULL

बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनेताओं की कोई कमी नहीं जिनकी अदाकारी के लाखों फैंस है। आज हम एक ऐसे कलाकार के बारे में बात कर रहे है जिन्होंने अपनी पहचान नेगेटिव किरदारों से बनाई है। बॉलीवुड के चुनिंदा विलेन में से एक मुकेश ऋषि ऐसे ही अभिनेता है जिन्होंने अपने खतरनाक किरदारों से दर्शकों के दिल में खास जगह बनायीं है।

Mukesh Rishiमुकेश ऋषि ने एक्टिंग करियर की ज्यादातर फिल्मों में विलेन के तौर पर काम किया है लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी है जिसमें उन्होंने पॉजिटिव रोल किया था। लेकिन अचानक मुकेश ऋषि बॉलीवुड से दूर हो गए और उनके फैंस ये जानने को बेताब है की वो आजकल कहाँ है और क्या कर रहे है।

Mukesh Rishiमुकेश ने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद काम की तलाश में फिजी चले गए जहां पर उन्होंने अपनी जीवन संगिनी से मुलाकात की। शादी करने के कुछ साल बाद वह न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गए और वहां एक मॉडल के तौर पर काम करने लगे।

वह मॉडलिंग के काम से खुश नहीं थे इसलिए कुछ साल बाद है मुंबई आए और रोशन तनेजा के एक्टिंग स्कूल को ज्वाइन कर लिया।

Mukesh Rishiमुकेश ऋषि ने बॉलीवुड की 120 से ज्यादा फिल्मों में काम करके एक बड़ी पहचान बनाई थी| उन्होंने बॉलीवुड में अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, रितिक रोशन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था।

Mukesh Rishiबॉलीवुड फिल्मों में काम ना मिलने या बहुत कम काम मिलने की वजह से अब मुकेश ऋषि साउथ फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, साई धर्म तेज, पवन कल्याण और रामचरण जैसे कई साउथ के उम्दा अभिनेताओं के साथ काम किया है।

Mukesh Rishiबॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ मुकेश ऋषि पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम करते हैं। उन्होंने पंजाबी सिनेमा में गिप्पी ग्रेवाल , अमरिंदर गिल और भोजपुरी सिनेमा में प्रदीप पांडेय जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

 

Desk Team