भारत -US मैत्री संबंधों के समर्थन में इवांका का ट्वीट, भारत यात्रा को याद कर पीएम मोदी की तारीफ की

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-अमेरिका के मैत्रीपूर्ण संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-अमेरिका के मैत्रीपूर्ण संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं। 39 वर्षीय इवांका राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार भी हैं। 
उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर नवंबर 2017 की अपनी भारत यात्रा की चार तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है और इस समय में भी वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में हमारे देशों की मैत्री पहले से मजबूत हुई है।” 

इवांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत में ग्लोबल आंत्रेप्रोन्योरशिप समिट की कुछ अच्छी यादें।” 

कृषि कानून : किसानों का सातवें दिन प्रदर्शन जारी, चिल्ला बॉर्डर पर पहुंचे सैकड़ों किसान

Desk Team