Japan Earthquake: जापान के इशिकावा में 7.4 तीव्रता का आया भूकंप। बता दे कि ये भूकंप के झटके नॉर्थ सेंट्रल जापान में महसूस किए गए हैं। जिसके बाद भूकंप के आते ही सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जिसमे लोगो से अपील की गई कि इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय इलाकों को जल्द से जल्द से छोड़ने के लिए कहा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के नजदीक समंदर से 5 मीटर तक की लहरें आ सकती है।
Highlights
- Japan के इशिकावा में 7.4 तीव्रता से आया भूकंप
- Japan में 28 दिसंबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे
- कुरिल द्वीप में भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप को लेकर कही ये बात
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आधे घंटे के भीतर यहां दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दे कि जापान के कुरिल द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई थी। जापान (Japan Earthquake) में स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 21 मिनट में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद टोयामा प्रान्त में 4:35 बजे 80 सेमी की लहरें समुद्री तट से टकरा गई और फिर 4:36 बजे लहरें निगाटा प्रान्त तक पहुंच गईं। इसे पहले जापान में 28 दिसंबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप ऐसा की बुलेट ट्रेन तक हिलने लगी, सहमे लोग
जापान के इशिकावा प्रान्त में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुलेट ट्रेन तेजी से हिलने लगी, जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोग घबरा गए। इस (Japan Earthquake) घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि स्टेशन पर खड़ी बुलेट ट्रेन बहुत ही बुरी तरीके से हिल रही थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




